नहीं रहे हॉलीवुड एक्टर तमायो पेरी, समंदर में सर्फिंग के दौरान शार्क के काटने से हुई मौत

Edited By Parminder Kaur, Updated: 25 Jun, 2024 09:31 AM

hollywood actor tamayo perry passed away

जॉनी डेप की फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर तमायो पेरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शार्क के हमले के कारण एक्टर की मौत हो गई है। तमायो एक्टर के साथ-साथ हवाई में लाइफगार्ड और सर्फिंग ट्रेनर भी थे। एक्टर के निधन से...

मुंबई. जॉनी डेप की फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर तमायो पेरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शार्क के हमले के कारण एक्टर की मौत हो गई है। तमायो एक्टर के साथ-साथ हवाई में लाइफगार्ड और सर्फिंग ट्रेनर भी थे। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। होनोलुलु इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने तमायो पेरी की दर्दनाक मौत की खबर की पुष्टि की है।

PunjabKesari
मीडिया के अनुसार, हवाई में ओहू के पास गोट आइलैंड के निकट एक शार्क ने तमायो पर हमला किया। एक शख्स ने लहूलुहान तमायो को देखा और इमरजेंसी सर्विस को फौरन सूचना दी। ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जेट स्की से समंदर के किनारे लेकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

PunjabKesari
रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के शरीर पर शार्क के कई बार काटने के निशान थे। तमायो की मौत के बाद समंदर के सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में शार्क की चेतावनी चस्पा कर दी। उन्होंने कुछ समय के लिए लाइफगार्ड की ड्यूटी से ब्रेक लिया था और वो सर्फिंग करने गए थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!