बुरा वक्त भी गुजर जाएगा...ब्रेस्ट कैंसर अपडेट के बाद हिना खान का पहला पोस्ट

Edited By Parminder Kaur, Updated: 30 Jun, 2024 03:33 PM

hina khan shares another post after breast cancer diagnosis

एक्ट्रेस हिना खान इस समय तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। हिना ने खुलासा किया कि उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है और वह अच्छा कर रही हैं। वह मजबूत होकर आएंगी। इसी...

मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान इस समय तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। हिना ने खुलासा किया कि उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है और वह अच्छा कर रही हैं। वह मजबूत होकर आएंगी। इसी के साथ ही उन्होंने फैंस से अपने लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा। हिना के पोस्ट के बाद स्टार्स और फैंस ने अपना सपोर्ट दिखाया। अब एक्ट्रेस ने फिर से एक पोस्ट शेयर की है।

PunjabKesari
हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा - ये बुरा वक्त भी गुजर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक स्माइली भी बनाया है। इस स्टोरी के साथ हिना ने रणबीर कपूर की फिल्म संजू का गाना कर हर मैदान फतेह पोस्ट किया है। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

PunjabKesari
हिना ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था- "हेलो सभी को। हाल ही में जो रूमर्स उड़ रहे थे, मैं उसके बारे में सभी हिनाहोलिक्स और जो भी मुझसे प्यार करते हैं, मेरी केयर करते हैं,उन्हें बताना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं। इस गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी मैं आप सबको ये सुनिश्चित कर दूं कि अभी मैं पहले से बेहतर हूं।"

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!