पंचतत्वों में विलीन हुए हिमेश रेशमिया के पिता, विपिन रेशमिया को अंतिम विदाई देने पहुंचे स्टार्स

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2024 01:56 PM

himesh reshammiya father vipin reshammiya funeral

मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 87 की उम्र में बुधवार रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली। हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

मुंबई: मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 87 की उम्र में बुधवार रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली। हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता Vipin Reshammiya को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही वह बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से भी जूझ रहे थे।

 

PunjabKesari

 

वहीं आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 

PunjabKesari


इस दुख की घड़ी में कई सितारे हिमेश रेशमिया का सहारा बनने पहुंचे। विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए और हमेशा का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कोरियोग्राफर फराह खान भी वहां मौजूद दिखीं। फराह के भाई और फिल्म निर्देशक साजिद खान भी विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

 

PunjabKesari

विपिन रेशमिया अपने समय के मशहूर संगीतकार थे और उन्होंने आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और शंकर जयकिशन जैसे महान कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 1987 में फिल्म इंसाफ की जंग को प्रोड्यूस किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!