नहीं रहे हिमेश रेशमिया के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया, 87 की उम्र साथ छोड़ चला गया सिगंर का 'भगवान'

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2024 07:17 AM

himesh reshammiya father and music director vipin reshammiya passes away

बाॅलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है।  उन्होंने 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 साल के थे।  हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।...


मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है।  उन्होंने 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 साल के थे।  हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता Vipin Reshammiya को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही वह बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से भी जूझ रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वह अस्पताल में कब से भर्ती थे।

PunjabKesari

 

विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार अब 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। इसकी जानकारी फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने दी। उन्होंने बताया कि विपिन रेशमिया के पार्थिव शरीर को गुरुवार (19 सितंबर) की सुबह घर लाया जाएगा। वह बोलीं- 'मुझे बहुत दुख हो रहा है। मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं फ्लैशबैक में चली गई। 20 साल पुराना रिश्ता था। वह कमाल के थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब था। वह म्यूजिक का बारीकी से ध्यान रखते थे। फोन पर हिमेश होता था तो उसे बोलते थे कि मैंने ये धुन ढूंढी है। या हिमेश का फोन आता था कि पापा ऐसा करो। तो वो बताते थे कि इसमें ये चीज होनी चाहिए।'

PunjabKesari

हिमेश रेशमिया पिता को गुरु मानते थे। वह उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते थे। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

PunjabKesari

विपिन रेशमिया अपने समय के मशहूर संगीतकार थे और उन्होंने आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और शंकर जयकिशन जैसे महान कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 1987 में फिल्म इंसाफ की जंग को प्रोड्यूस किया।विपिन रेशमिया ने सलमान खान की भी एक फिल्म में म्यूजिक दिया था। उसी दौरान जब सलमान, विपिन रेशमिया के घर जाने लगे तो उनके बेटे हिमेश से भी मिले। सलमान को हिमेश रेशमिया का म्यूजिक बेहद पसंद आया। इसके बाद उन्होंने हिमेश को अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का म्यूजिक देने का मौका दिया था। हिमेश के लिए सलमान तभी से गॉडफादर बन गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!