हिमांशी खुराना-शहनाज गिल की लड़ाई खत्म! Ex बॉयफ्रेंड आसिम रियाज को ठुकराकर चुनी 'पंजाब की कैटरीना'

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Apr, 2025 01:21 PM

himanshi khurana ditches asim riaz chooses shehnaaz gill as her favourite

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना दोनों पंजाबी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। 'बिग बॉस 13' में दोनों नजर आईं थी। बाहरी दुनिया में इन दोनों हसीनाओं की खूब लड़ाई हुई थी और ये मामला होस्ट सलमान खान के सामने और BB हाउस में कई बार उछला था। खैर अब लगता है कि...



मुंबई: शहनाज गिल और हिमांशी खुराना दोनों पंजाबी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं।  'बिग बॉस 13' में दोनों नजर आईं थी। बाहरी दुनिया में इन दोनों हसीनाओं की खूब लड़ाई हुई थी और ये मामला होस्ट सलमान खान के सामने और BB हाउस में कई बार उछला था। खैर अब लगता है कि हिमांशी खुराना और शहनाज गिल में सब ठीक हो गया है। दरअसल, हिमांशी एक शो 'स्पॉटलाइट विद मैंडी' में पहुंची थी जहां उन्हें आसिम रियाज या शहनाज गिल में से एक को चुनना था। ऐसे में उन्होंने आसिम की बजाय शहनाज को चुना। 

PunjabKesari

इस शो में उनसे दो नामों में से किसी एक को चुनने को कहा गया। उनसे कहा गया कि दो नाम लिए जाएंगे और आपको बताना है कि इनमें से कौन आपको पसंद है। होस्ट ने दिलजीत या कपिल शर्मा, सानिया मिर्जा या दीपिका पादुकोण, सलमान या विराट कोहली, इंस्टा या स्नैपचैट और शहनाज या आसिम में से किसी एक को चुनने के बारे में पूछा गया।

 

हिमांशी ने दिलजीत, दीपिका पादुकोण, विराट कोहली, इंस्टा और शहनाज गिल का नाम चुना। उन्होंने कहा- 'जाहिर है शहनाज।' ये सुनकर होस्ट भी हंसने लगीं।

गौरकल बै कि हिमांशी का आशिम रियाज से ब्रेकअप हो गया है। आसिम और हिमांशी की मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी। इस शो में आने से पहले हिमांशी 9 साल के रिलेशनशिप में थीं लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को तोड़कर आसिम का हाथ थामा था। खैर। शो खत्म होने के कुछ महीनों के बाद हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने क्रिप्टिक पोस्ट किए जिसमें धर्म को लेकर जिक्र था।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!