Asim Riaz से ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं Himanshi Khurana, वीडियो शेयर कर बोलीं-वह ज़हर देता तो...

Edited By Shivani Soni, Updated: 07 Aug, 2024 12:41 PM

himanshi became a bride after breaking up with asim riaz

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज, जो कभी टेलीविजन की दुनिया के पावर कपल थे, पिछले साल दिसंबर में अचानक ब्रेकअप की खबर से फैंस को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप का कारण दोनों के अलग-अलग धर्म को बताया था।बता दें, इन दोनों की प्रेम कहानी बिग बॉस सीजन 14...

मुंबई: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज, जो कभी टेलीविजन की दुनिया के पावर कपल थे, पिछले साल दिसंबर में अचानक ब्रेकअप की खबर से फैंस को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप का कारण दोनों के अलग-अलग धर्म को बताया था।बता दें, इन दोनों की प्रेम कहानी बिग बॉस सीजन 14 के दौरान शुरू हुई थी। इस शो में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और तीन साल तक एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन अब वे अलग हो गए हैं। हाल ही में आसिम के सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा लग रहा था कि उनकी जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो गई है।

PunjabKesari

अब, हिमांशी खुराना चर्चा में बनी हुई हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। वीडियो में हिमांशी लाल रंग के पंजाबी ब्राइडल आउटफिट में, जिसमें सलवार-सूट, दुपट्टा, मांग टीका, नथ, चोकर, हार, लाल चूड़ा और कलीरे शामिल हैं, मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इस पंजाबी दुल्हन अवतार में मुस्कुरा रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं 

 <

इस वीडियो में एक शायरी भी सुनाई दे रही है, जिसे जय सिंह ने गाया है: "वो जहर देता तो पूरी दुनिया के निगाह में आ जाता, तो यह किया कि मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी।" इस शायरी को देखकर फैंस का मानना है कि हिमांशी यह आसिम रियाज को लेकर कह रही हैं।

PunjabKesari

वहीं एक यूजर ने टिप्पणी की, "यह लाइन आसिम रियाज के लिए है।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "उसने समय पर दवाई भले ही नहीं दी हो, लेकिन हम दुआएं देना नहीं भूले।" एक और यूजर ने कहा, "जो होता है, अच्छे के लिए होता है।"हिमांशी का यह पोस्ट और शायरी उनके ब्रेकअप के बाद की भावनाओं को दर्शाते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!