सुनहरी यादें: डेब्यू से पहले 14 की उम्र में करवाया था फोटोशूट,सालों पुरानी अपनी ये तस्वीर देख खुशी से झूमी 'डीर्म गर्ल'

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Nov, 2020 11:13 AM

hema malini share her throwback photo

''ड्रीम गर्ल'' हेमा मालिनी ने वैसे तो साल 1968 में राज कपूर के साथ ''सपनों का सौदागर'' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन इस डेब्यू से पहले उन्होंने एक तमिल मैग्जीन के लिए खास फोटोशूट करवाया था।

मुंबई: 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने वैसे तो साल 1968 में राज कपूर के साथ 'सपनों का सौदागर' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन इस डेब्यू से पहले उन्होंने एक तमिल मैग्जीन के लिए खास फोटोशूट करवाया था।  

PunjabKesari

हेमा करीब 55 साल पुरानी इस फोटो को अपनी बायोग्राफी में जोड़ना चाहती थीं लेकिन उस वक्त उन्हें यह नहीं मिली। वहीं शनिवार को जब यह तस्वीर उनके हाथ लगी तो वह खुशी से झूम उठीं और सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकीं।

PunjabKesari

तस्वीर शेयर करते हुए हेमा ने लिखा- 'मैं कई सालों से अपनी इस खास तस्वीर को खोज रही थी। यह एक तमिल मैग्जीन के लिए खास तौर पर किया गया एक फोटोशूट था। मुझे नाम तो याद नहीं लेकिन मुझे ये याद है कि एवीएम स्टूडियो में इसकी शूटिंग हुई थी। राज कपूर साहब के साथ सपनों का सौदागर में डेब्यू करने से पहले, उस वक्त मेरी उम्र 14 या 15 साल रही होगी। मैं इसे अपनी बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' में जोड़ना चाहती थी जब राइटर राम कमल मुखर्जी उसे लिख रहे थे लेकिन दुख की बात है कि हम तब तस्वीर नहीं ढूंढ पाए।आखिरकार मुझे यह मिल ही गई इसलिए मैं बेहद खुश हूं और अब मैं आपसे इसे शेयर कर रही हूं।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस से पाॅलिटिशन बनी हेमा मालिनी 72 साल की हो चुकी हैं।वे 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  उन्होंने 1961 में सबसे पहले पांडव वनवासम में भी छोटा सा रोल निभाया था। उन्हें आखिरी बार जनवरी 2020 में आई फिल्म शिमला मिर्ची में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!