'धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था दादा साहब फाल्के अवार्ड' कोटा में गरजीं हेमा मालिनी

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Oct, 2024 10:17 AM

hema malini says dharmendra should also get dadasaheb phalke award

दिग्गज एक्टर  मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए नामित किया गया...

मुंबई: दिग्गज एक्टर  मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

PunjabKesari

वहीं अब मिथुन चक्रवर्ती को मिल रहे इस सम्मान पर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को यह सम्मान मिलना चाहिए था। दरअसल,  हेमा मालिनी गुरूवार को कोटा पहुंचा। हेमा यहां राष्ट्रीय दशहरा मेले के आगाज के दौरान नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने के लिए पहुंची थीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान हेमा से मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब पुरस्कार मिलने के बारे में पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस का दर्द छलक उठा।

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा-'हर साल एक कलाकार को ये सम्मान दिया जाता है।आर्टिस्ट को पुरस्कार मिलना भी चाहिए। मुझे लगता है कि धरम जी को 10-15 साल पहले ही ये अवॉर्ड मिलना चाहिए।इस बार मिथुन चक्रवर्ती को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वह बहुत अच्छे एक्टर और इंसान हैं।'

PunjabKesari

इससे पहले हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन दा को बधाई दी थी।हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था-'इस साल का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिथुन चक्रवर्ती को दिए जाने पर बहुत खुशी हुई। मिथुन दा ने अपनी एक्शन फिल्मों और अपने डांस से फिल्म इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी। निश्चित रूप से वह इसके हकदार हैं। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। मैंने उनके साथ मैंने स्क्रीन भी शेयर की है।'


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!