डिलीवरी से पहले दिल खोलकर नाचीं Shraddha Arya: पार्टी में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप,व्हाइट गाउन में लगीं हसीन

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Nov, 2024 11:52 AM

heavily pregnant shraddha arya enjoy party and dances her heart out

टीवी की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। भले ही प्रेग्रेंसी के चलते श्रद्धा की पब्लिक अपीयरेंस कम हो गई है लेकिन वह जब भी वह किसी इवेंट में शामिल होती हैं तो सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। दीवाली पार्टी में खूब...

मुंबई: टीवी की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। भले ही प्रेग्रेंसी के चलते श्रद्धा की पब्लिक अपीयरेंस कम हो गई है लेकिन वह जब भी वह किसी इवेंट में शामिल होती हैं तो सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं।

PunjabKesari

दीवाली पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरने वाली श्रद्धा ने नन्हें मेहमान के आने से पहले एक आखिरी बार पति और बाकी खास दोस्तों के साथ बाहर पार्टी की। इतना ही नहीं, श्रद्धा आर्या ने जमकर शाहरुख खान के गाने पर डांस भी किया।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में श्रद्धा व्हाइट स्लीवलेस गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वह बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। श्रद्धा आर्या ने पार्टी में एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ भी पोज दिए। 

PunjabKesari


वहीं जब डांस की बारी आई तो एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में भी ठुमके लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रद्धा आर्या वीडियो में शाहरुख खान के गाने 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल...' गाने पर जमकर नाचती नजर आईं। श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "घर पर रोजाना शुरू होने वाली पार्टी से पहले एक आखिरी पार्टी। डॉक्टर अंशुमाला कुलकर्णी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। 50 की उम्र इतनी ज्यादा खास और कभी नहीं लगी थी। आप अपनी जिंदगी यूं ही एंजॉय करती रहें और लोगों को भी प्रेरित करती रहें।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

 

 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!