नहीं रहीं 'हैरी पॉटर' की प्रोफेसर मैगी स्मिथ, महारानी एलिजाबेथ ने दी थी 'नाइट' की उपाधि

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Sep, 2024 07:53 AM

harry potter professor mcgonagall aka maggie smith passes away at 89

हॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर  की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस मैगी स्मिथ अब हमारे बीच नहीं रहीं। ऑस्कर विनर एक्ट्रेस मैगी स्मिथ ने शुक्रवार को 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस लंदन के 'चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर'...


लंदन: हॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर  की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस मैगी स्मिथ अब हमारे बीच नहीं रहीं। ऑस्कर विनर एक्ट्रेस मैगी स्मिथ ने शुक्रवार को 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस लंदन के 'चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर' अस्पताल में भर्ती थीं हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के निधन की दुखद खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने शेयर की है।

PunjabKesari

मैगी के दोनों बेटों ने बयान जारी कर कहा है, 'हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि डेम मैगी स्मिथ अब नहीं रहीं। शुक्रवार 27 सितंबर की सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ थीं। उनके दो बेटे और पांच प्यारे-प्यारे पोते-पोतियां हैं, जो अचानक अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं।'

 

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा-'चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के शानदार स्टाफ ने उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'

PunjabKesari

 

बता दें कि मैगी ने साल 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में अपना सफर शुरू किया था। बाद में उन्होंने ब्रॉडवे पर 'न्यू फेसेज ऑफ़ 56' में प्रफेशनल डेब्यू किया। वह 'हैरी पॉटर' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'डाउनटाउन ऐबी' में अपने दमदार रोल के लिए जानी जाती हैं।

PunjabKesari


मैगी को नोएल कावर्ड की 'प्राइवेट लाइव्स' और टॉम स्टॉपर्ड की 'नाइट एंड डे' के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन भी मिला। बाद में साल 1990 में 'लेटिस एंड लोवेज' के लिए एक नाटक में बेस्ट एक्ट्रेस का टोनी अवॉर्ड मिला। उसी साल, मैगी को महारानी एलिजाबेथ ने नाइट की उपाधि दी और ऑफिशियली उन्हें 'डेम' (ब्रिटिश सम्मान प्रणाली और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली एक सम्मानजनक उपाधि) से नवाजा गया।  साल 1969 में 'द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और 'कैलिफोर्निया स्वीट' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए अकैडमी अवॉर्ड्स जीता। उन्हें स्टुअर्ट बर्ज द्वारा निर्देशित 1965 की कल्ट क्लासिक 'ओथेलो' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!