Pregnancy Diaries: जस्टिन बीबर की पत्नी हैली ने करवाया था ग्लैमरस मैटरनीटी फोटोशूट,अब जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Oct, 2024 05:19 PM

hailey bieber glamorous maternity photos from her pregnancy diaries

दुनिया के पाॅपुलर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बीबर हाल ही में पेरेंट्स बने। 24 अगस्त को उनके घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। हेली ने प्यारे से बेबी बाॅय को जन्म दिया जिसका नाम जैक ब्लूज बीबर रखा है।

लंदन: दुनिया के पाॅपुलर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बीबर हाल ही में पेरेंट्स बने। 24 अगस्त को उनके घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। हेली ने प्यारे से बेबी बाॅय को जन्म दिया जिसका नाम जैक ब्लूज बीबर रखा है।

PunjabKesari

 

 

वहीं अब हैली ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को याद किया है। हैली ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हेली अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि अगस्त में पापा बने जस्टिन ने अपने बेटे की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी। जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें राजकुमार के पैरों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पैर सफेद कपड़े में लिपटे हुए थे और उन्होंने लिखा, 'वेलकम होम जैक ब्लूज बीबर।'

PunjabKesari


मालूम हो कि जस्टिन बीबर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हेली के साथ साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने 2019 में एक ग्रैंड वेडिंग फंक्शन भी रखा था।

 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!