‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ हुए अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे Gufi Paintal के लिए दुआ

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 02 Jun, 2023 12:54 PM

gufi paintal is hospitalized

गूफी पेंटल की कंडीशन सीरियस होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ में ‘शकुनि मामा’ का रोल प्ले करने वाले एक्टर गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती है। दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले फेमस एक्टर गूफी पेंटल की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल की कंडीशन सीरियस होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनकी हालत और बिगड़ गई है। गूफी पेंटल की नाजुक हालत के बारे में टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है।

 

टीना ने गूफी की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेड।" टीना के इस पोस्ट से गूफी की हालत को लेकर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं और एक्टर के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

खबरों की मानें तो गूफी की हालत 31 मई को ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अभी तक टीना के अलावा एक्टर के परिवार के उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गूफी पेंटल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक के कई टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही गूफी ने बीआर चोपड़ा के हिट टीवी सीरियल 'महाभारत' में 'शकुनि मामा' का किरदार निभाया है। इस रोल ने उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाई है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!