Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jul, 2025 04:13 PM

शादी में डांस परफॉर्मेंस का चलन आम है। अब हर शादी में बहन, भाभी, ननद, देवर, चाचा, भाई आदि ग्रुप के साथ या सोलो डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब शादी से एक वीडियो आया है जिसमें दूल्हे की भाभी जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यह नई-नवेली...
मुंबई: शादी में डांस परफॉर्मेंस का चलन आम है। अब हर शादी में बहन, भाभी, ननद, देवर, चाचा, भाई आदि ग्रुप के साथ या सोलो डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब शादी से एक वीडियो आया है जिसमें दूल्हे की भाभी जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यह नई-नवेली दुल्हन की जेठानी के डांस का यह वीडियो खूब गदर मचा रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि ग्रे रंग का खूबसूरत लहंगा पहने दूल्हे की भाभी कैसे स्टेज पर फिल्म 'वीरे द वेडिंग' के गाने 'कितनी तारीफा चाय दिया तेनु' पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज रंग-बिरंगे फूलों से सजी हुई है। भाभी के डांस से स्टेज की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस वीडियो पर लिखा- 'क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह दूल्हे की भाभी है? दूल्हे की भाभी के इस जोरदार डांस वाले वीडियो पर लोग कैसे और कितना प्यार लुटा रहे हैं आइए कमेंट बॉक्स में देखते हैं।