ग्रैमी पुरस्कार विजेता डी’एंजलो का 51 की उम्र में निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कहा इस दुनिया को अलविदा

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Oct, 2025 09:01 AM

grammy award winner d angelo dies at 51 after a long battle with cancer

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। आर एंड बी कलाकार और सोल गायक डी'एंजेलो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका मंगलवार को 51 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और बताया कि वे कैंसर से लंबी लड़ाई के...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। आर एंड बी कलाकार और सोल गायक डी'एंजेलो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका मंगलवार को 51 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और बताया कि वे कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। डी'एंजेलो के निधन की खबर से उनके फैंस और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
ग्रैमी पुरस्कार विजेता डी'एंजोल के परिवार ने सिंगर के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके परिवार का एक चमकता सितारा चला गया, जिससे अंधेरा छा गया है। साथ ही कहा गया कि वे उनके द्वारा छोड़े गए असाधारण रूप से मार्मिक संगीत की विरासत के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। 

PunjabKesari


 
कौन थे डी एंजोल?

डी'एंजेलो का जन्म 11 फरवरी 1974 को रिचमंड, वर्जीनिया में माइकल यूजीन आर्चर के रूप में हुआ था। बचपन से ही उनके अंदर संगीत के प्रति एक अलग ही जुनून था और उन्होंने तीन साल की उम्र से ही पियानो बजाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे सिंगर को उनकी मधुर आवाज के लिए पहचाना जाने लगा और उन्हें नियो-सोल कहा जाने लगा। "लेडी" और "ब्राउन शुगर" जैसे उनके हिट गानों को फैंस ने खूब प्यार दिया, लेकिन अफसोस अब एंजोल इस दुनिया में नहीं रहे और उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!