Edited By Smita Sharma, Updated: 15 May, 2025 05:11 PM

सोशल मीडिया के जमाने में दुनिया में फेमस होने की होड़ में लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें एक लड़की पिकअप वैन पर डांस करते हुए गिर जाती है।वीडियो में देखा जा सकता है कि दो...
मुंबई: सोशल मीडिया के जमाने में दुनिया में फेमस होने की होड़ में लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें एक लड़की पिकअप वैन पर डांस करते हुए गिर जाती है।वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां पिकअप वैन पर डांस कर रही हैं। पीछे मौजूद लोग उनके डांस का आनंद ले रहे हैं। इसी दौरान एक लड़की आगे बढ़ते हुए वैन के किनारे तक पहुंच जाती है और अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है जिससे वह नीचे गिर जाती है।
डियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @saharawat00 नामक यूजर ने साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा-दीदी तो सुबह सुबह पंछी बनकर उड़ गई... बाद में पता नहीं क्या हुआ होगा दीदी का।