Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की 'देव्यानी' के पति को आया हार्ट अटैक, बोलीं- फादर्स डे से एक दिन पहले....

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 11:50 AM

ghkkpm fame mitali nag s husband suffers heart attack before father s day

'गुम है किसी के प्यार में' फेम मिताली नाग से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि  मिताली नाग के पति को हार्ट अटैक आ गया है। इसकी जानकारी खुद मिताली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मिताली...


मुंबई:  'गुम है किसी के प्यार में' फेम मिताली नाग से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि  मिताली नाग के पति को हार्ट अटैक आ गया है। इसकी जानकारी खुद मिताली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मिताली नाग के पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मिताली इस वीडियो में बता रही हैं कि उस डायग्राम को हमारे बेटे ने फादर्स डे डायग्राम बना दिया, उस दिल के डायग्राम में नसों की जगह हमारे सबसे नाम लिखे था। 

PunjabKesari

 

वीडियो के बीच में लिखा है- 'इस कार्ड को बेटे ने अपने अप्पा को दिया और उन्हें गले लगाया। हर कोई इमोशनल था,जब तक हमारे जैन अल्फा बच्चे ने अपना प्लाट ट्विस्ट नहीं खोला।' वहीं वीडियो में बच्चा बोलते दिख रहा है कि पापा आप डिनर पर कहां लेकर जाओगे? जिस पर पिता कहते हैं कि आज तो फादर्स डे है और आज भी मैं ही लेकर जाऊंगा, इस पर बच्चा बोलता है कि आप फादर किसकी वजह से हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'फादर्स डे से एक दिन पहले हमने हमारी जिंदगी के सबसे बड़े डर का सामना किया। मेरे पति को हार्ट अटैक आया था और उनकी एंजियोप्लास्टी करवाई गई। जब मेरे पति घर वापस आए तो मेरे बेटे ने दिल का वो डायग्राम उठाया, जिसमें डॉक्टरों ने हमें ब्लॉकेज दिखाए थे। इसके बाद उसने अपना वर्जन बनाने का सोचा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mitaali Nag (@mitaalinag)

बता दें कि मिताली नाग ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो 'अफसर बिटिया' से की थी। इस शो के जरिए वह इतनी हिट हुईं कि रियल लाइफ में लोग उन्हें आज भी 'अफसर बिटिया' के नाम से जानते हैं। इसके बाद वह 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' और 'रूप: मर्द का नया स्वरूप' में नजर आईं। वहीं 'गुम है किसी के प्यार' में उन्होंने 'देव्यानी' का किरदार निभाया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!