अश्लील वीडियो मामलाः राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ ने जारी किया बयान, कहा- अदालत तय करेगी असली अपराधी कौन है

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Jul, 2021 12:58 PM

gehana vasisth statement after raj kundra s arrest in pornography video case

मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। कल रात राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने सबको झकझोर कर रख दिया। वहीं इसी मामले में जमानत पर बाहर आईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी एक बार फिर चर्चा...

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। कल रात राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने सबको झकझोर कर रख दिया। वहीं इसी मामले में जमानत पर बाहर आईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। कानून अपना काम करेगा और ट्रायल के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं।

 


गहना वशिष्ठ के प्रचारक फ्लिन रेमेडियोस द्वारा जारी किए गए बयान में एक्ट्रेस ने कहा- कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, जो अच्छा काम कर रही है। आखिर में ट्रायल के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं और किन आरोपियों का इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था।

 


इसके साथ ही गहना ने इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा- मैं और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं उन्हीं मामलों में जमानत पर हूं और मैं अपने व्यक्तिगत बचाव के अपने अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती। हालांकि, पुलिस को पूरी जांच करनी चाहिए क्योंकि अभी और स्केलेटन्स हैं, जिनका अलमारी से बाहर आना बाकी है।

 


बता दें, इससे पहले वीडियो पॉर्नोग्राफी मामले में गहना वशिष्ठ की भी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उन्हें जून में जमानत मिली थी। वह इलाज के लिए बाहर आईं थी। जुलाई के शुरुआत में गहना को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जेल से बाहर आने से पहले वह पांच महीने तक जेल काटकर आईं थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!