Edited By Parminder Kaur, Updated: 19 Jun, 2021 02:32 PM

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। अब गहना को आखिरकार जमानत मिल गई है। गहना को 5 महीने बाद इस केस में राहत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की दिनदोशी स्थित सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्राफी मामले...
मुंबई. एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। अब गहना को आखिरकार जमानत मिल गई है। गहना को 5 महीने बाद इस केस में राहत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की दिनदोशी स्थित सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत दे दी है। इस बात की जानकारी गहना के पब्लिसिस्ट Flynn Remedios ने दी।

Flynn Remedios ने कहा- 'आखिरकार करीब 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद गहना को जमानत मिल गई। मामला इसलिए अटका हुआ था क्योंकि महाराष्ट्र में घोषित लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थीं। बॉम्बे हाई कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई असंभव थी। फिर, मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और हॉलीडे कोर्ट एक्ट्रेस की जमानत अर्जी को मानने से हिचक रही थीं। जमानत अर्जी पर सुनवाई का मामला रेग्युलर सेशस कोर्ट पर छोड़ दिया गया था, जिसे आखिरकार शुक्रवार को निपटा दिया गया।'

बता दें गहना की जमानत को पहले सेशस कोर्ट ने चार्जशीट न फाइल किए जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया था। अन्य मामलों में गहना को अप्रैल में ही जमानत दे दी गई थी। गहना को अब अपनी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए जमानत की फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी। पॉर्नोग्राफी मामले में 6 फरवरी को गहना के साथ आठ और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने गहना को जमानत देते हुए आदेश दिया है कि वह कोर्ट की इजाजत के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं।
