स्टाफ के लिए शाहरुख खान की बीवी ने किराए पर लिया एक फ्लैट, 1.35 लाख है महीने का किराया

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 12:48 PM

gauri khan rents rs 1 35 lakh per month flat for mannat staff

शाहरुख खान की पत्नी, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर गौरी खान अपने स्टाफ का बेहद ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्टाफ के लिए मुंबई के खार वेस्ट में स्थित अपस्केल पंकज सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया है। दरअसल, उनके आशियाने 'मन्नत'...

मुंबई: शाहरुख खान की पत्नी, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर गौरी खान अपने स्टाफ का बेहद ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्टाफ के लिए मुंबई के खार वेस्ट में स्थित अपस्केल पंकज सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया है। दरअसल, उनके आशियाने 'मन्नत' में रेनोवेशन का काम चल रहा है। ऐसे में गौरी ने अब स्टाफ के लिए भी फ्लैट किराए पर लिया जिसकी कीमत जान आपको 440 वाॅट का झटका लगेगा। 

PunjabKesari

 

गौरी खान द्वारा किराए पर फ्लैट लेने की जानकारी Zapkey साइट पर सामने आई है। इसमें रजिस्ट्रेशन रेंटल एग्रीमेंट है जिससे पता चलता है कि चौथी मंजिल (फ्लैट नंबर 6) पर स्थित 725 वर्ग फीट का यह अपार्टमेंट उनके स्टाफ द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा। यह फ्लैट एक्टर के किराए के डुप्लेक्स से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है।

PunjabKesari

1.35 लाख है मासिक किराया

स्टाफ के लिए अपार्टमेंट, संजय किशोर रमानी से 1.35 लाख के मासिक किराए पर लिया गया है जो साल का 16.2 लाख होगा। इसके लिए गौरी खान ने 4.05 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट की है और ये डील 3 साल के लिए वैलिड है।सालभर बाद इसके किराए में 5% बढ़ोतरी हो जाएगी।

PunjabKesari
शाहरुख खान तीन साल देंगे किराया

शाहरुख खान ने इससे पहले अप्रैल में खार के पाली हिल में दो डुप्लेक्स तीन साल के लिए 8.67 करोड़में किराए पर लिए थे जिसमें वह और उनका पूरा परिवार रह रहा है। एक घर के लिए हर महीने वह 11.54 लाखकिराया देंगे और दूसरे के लिए करीब 12.61 लाख किराया चुकाएंगे।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!