वेंटिलेटर पर हैं लोक गायिका शारदा सिन्हा, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा-मां बच जाएं किसी तरह, बहुत कष्ट में हैं वो

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Nov, 2024 10:02 AM

folk singer sharda sinha is on ventilator son gave health update

फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक चल रही है। शारदा सिन्हा को 26 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब हाल ही में शारदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर उनके बेटे अंशुमन ने मां का...

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक चल रही है। शारदा सिन्हा को 26 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब हाल ही में शारदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर उनके बेटे अंशुमन ने मां का हेल्थ अपडेट दिया। अंशुमन ने बताया कि उनकी हालत खराब है और साथ ही उन्होंने फैंस से अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।

शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होते हुए बताया कि इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। ये रियल अपडेट है। अभी उनसे मिलकर आया हूं। छठी मां कृपा करें। अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है। अभी सब कोशिश कर रहे हैं। 

 

उन्होंने आगे कहा, ''तो मैं इस वक्त लाइव आकर आप लोगों को सही जानकारी दे रहा हूं ताकि कोई गलत जानकारी ना डाल दे। कम से कम ऐसी घड़ी में सुधरना भी आना चाहिए। खैर, हम सब अभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मां बच जाएं किसी तरह। उनकी जान बचा ली जाए। बहुत कष्ट में भी हैं वो। तो आप सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा। बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है। इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए। बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा।'

बता दें, शारदा सिन्हा अपने छठ पर्व के गीतों के लिए काफी फेमस हैं. बिहार के समस्तीपुर से आने वालीं शारदा का जन्म 1 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोक गीत गाए हैं। 1980 में शारदा ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें छठ पर्व के गानों से मिली।
भोजपुरी और मैथिली के अलावा शारदा ने बॉलीवुड के भी कई फेमस गाने गाए हैं। उन्होंने सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘कहे तो से सजना’, 
 ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले’ जैसे गाने गाए हैं। शारदा को 1992 में पद्मश्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!