Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Feb, 2025 01:47 PM
पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई...
मुंबई: पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बदमाशों के आने और जाने की घटना पास के एक पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रात और कोहरे की वजह से हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए लेकिन पुलिस को परगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप पर शक
दरअसल, परगट सिंह को इंग्लैंड से एक फोन कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई। संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह चाहे गनमैन रख लें या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा लें लेकिन अगला नंबर उसका ही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर दी गई है।
परगट सिंह सिद्धू मूसेवाला वाला का काफी करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी आ चुका है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार के करीबी कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि परगट सिंह को पहले भी धमकी मिल चुकी है। इसकी जानकारी मानसा पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी।