धोखाधड़ी मामले में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, क्राइम ब्रांच ने की 6 घंटे पूछताछ

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Nov, 2024 01:35 PM

fir against remo d souza and his wife in fraud case interrogated for 6 hours

फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा इस वक्त बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ 12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने उनसे छह घंटे तक पूछताछ की है।

मुंबई. फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा इस वक्त बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ 12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने उनसे छह घंटे तक पूछताछ की है।

ग्रुप के मैनेजर समेत 7 लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और मीरा भाईंदर के एक पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल है। मामला बॉम्बे बाई कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया और उसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टिव हुई।


क्राइम ब्रांच ने हाल ही में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी को समन जारी किया, जिसके बाद सीनियर पीआई शाहूराज रनवरे ने उनसे छह घंटे पूछताछ की। 


क्या है मामला
बता दें कि यह मामला 'वी अनबीटेबल' डांस ग्रुप से जुड़ा हुआ है, इस ग्रुप ने एक डांस प्रतियोगिता जीती थी, जिसके बाद अमेरिका गॉट टैलेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था। कोरियोग्राफर रेमो ने इनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था। वहीं,  ग्रुप ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों से मिली रकम, पुरस्कार राशि, फिल्मों आदि के लिए मिलने वाली राशि को इन्होंने गबन कर लिया है। अब इस मामले में कपल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!