नहीं रहे 'फाइनल डेस्टिनेशन' एक्टर टोनी टॉड, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Nov, 2024 02:16 PM

final destination fame tony todd passed away

एक्टर टोनी टॉड का निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता की पत्नी फातिमा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार 6 नवंबर को आवास पर टोनी का निधन हो गया।


लंदन: एक्टर टोनी टॉड का निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता की पत्नी फातिमा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार 6 नवंबर को आवास पर टोनी का निधन हो गया।

PunjabKesari


हॉरर फ्रेंचाइजी 'फाइनल डेस्टिनेशन' के प्रोड्यूसर्स ने टोनी को श्रद्धांजलि दी। इस फ्रेंचाइजी की निर्माता 'न्यू लाइन सिनेमा' के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। टोनी टॉड की तस्वीर के साथ लिखा- 'इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया है। हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया।'


टोनी टॉडकैंडीमैन और फाइनल डेस्टिनेशन हॉरर फ्रेंचाइजी में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। टोनी टॉड ने कैंडीमैन और इसके सीक्वल में एक हत्यारे की भूमिका निभाई। अपने करीब 40 वर्षों के करियर में उन्होंने 240 से अधिक फिल्में कीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!