Final Destination के एक्‍टर Tony Todd का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Nov, 2024 02:30 PM

final destination actor tony todd passes away

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। सिंगर शारदा सिन्हा और एक्टर दिल्ली गणेश के बाद अब एक और एक्टर का निधन हो गया है. हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टोनी टॉड अब इस दुनिया में नहीं रहे है। लंबी बीमारी से जूझने के बाद एक्टर का लॉस...

मुंबई. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। सिंगर शारदा सिन्हा और एक्टर दिल्ली गणेश के बाद अब एक और एक्टर का निधन हो गया है. हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टोनी टॉड अब इस दुनिया में नहीं रहे है। लंबी बीमारी से जूझने के बाद एक्टर का लॉस एंजिल्स वाले घर में निधन हो गया। वह अभी 69 साल के थे। टोनी के निधन की जानकारी उनकी पत्नी फातिमा ने दी है। एक्टर के देहांत की खबर सुन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।


टोनी टॉड की पत्नी फातिमा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को एक्‍टर के निधन की जानकारी दी है और इसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari


हॉरर फ्रेंचाइजी 'फाइनल डेस्टिनेशन' के प्रोड्यूसर्स ने एक्‍टर टोनी टॉड को श्रद्धांजलि दी है। इस फ्रेंचाइजी के निर्माता 'न्यू लाइन सिनेमा' के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें टोनी टॉड की तस्वीर के साथ लिखा गया- 'आज इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया है। हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया।' बताया जा रहा है कि उनका निधन 6 नवंबर को हुआ था और खबर अब सामने आई है। 


काम की बात करें तो टोनी टॉड ने अपने 40 साल के करियर में 240 से ज्‍यादा फिल्मों में काम किया था। उन्हें ट्रांसफार्मर प्राइम, बी कूल स्टार ट्रेक और कॉल ऑफ ड्यूटी गेम्स, स्कूबी-डू जैसे टीवी शो और ट्रांसफॉर्मर्स: राइज़ ऑफ द फॉलन जैसी फिल्मों में कई भूमिकाओं के लिए अपना वॉइस ओवर देने के लिए भी जाना जाता है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!