नन्हीं बिटिया ने पहली बार पहनी साड़ी,नौवारी साड़ी में मराठी मुल्गी बनी बच्चियों को देख इमोशनल हुआ पिता

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Sep, 2025 03:02 PM

father gets emotional after seen his little daughters in saree

एक पिता अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इसी वजह से कहा जाता है कि बेटियां तो पापा की परियां होती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पिता और उनकी दो बेटियों का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि जब बेटियां पहली बार साड़ी पहनती है...

मुंबई : एक पिता अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इसी वजह से कहा जाता है कि बेटियां तो पापा की परियां होती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पिता और उनकी दो बेटियों का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि जब बेटियां पहली बार साड़ी पहनती है तो पिता का क्या रिएक्शन होता है।

 


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बालकनी में खड़े होकर फोन पर बात कर रहे हैं तभी उनकी दो बेटियां ड्राइंग रूम में एंट्री लेती है।दोनों बेटियों ने बहुत ही सुंदर महाराष्ट्र स्टाइल में साड़ी पहनी है जिसे "नौवारी" कहा जाता है। दोनों अपने पिता के पास जाती है। इसके बाद जैसे ही पिता की नजर साड़ी पहनी बेटियों पर पड़ती है, वह तुरंत फोन रखते हैं और एक तक दोनों को देखते रहते हैं फिर उन्हें गले से लगा लेते हैं और प्यार से चूमते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता, बेटियों को साड़ी में देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'जब पिता अपनी बेटियों को पहली बार साड़ी में देखते हैं'

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!