ऑस्ट्रेलिया में मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर हमला, परफॉर्मेंस के बीच युवक ने पकड़ा गला

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Nov, 2024 02:59 PM

famous punjabi singer garry sandhu attacked in australia

गैरी संधू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने अपने सॉन्ग्स से न सिर्फ देश ब्लकि विदेश में भी धूम मचाई है। वहीं, हाल ही में इस सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टेज पर शो के दौरान गैरी संधू पर किसी शख्स हमला कर...

बॉलीवुड तड़का टीम. गैरी संधू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने अपने सॉन्ग्स से न सिर्फ देश ब्लकि विदेश में भी धूम मचाई है। वहीं, हाल ही में इस सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टेज पर शो के दौरान गैरी संधू पर किसी शख्स हमला कर दिया। हालांकि, किसी तरह सिक्योरिटी में मौके को संभाला और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। अब गैरी संधू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


बताया जा रहा है कि, गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। ऑडियंस में आए एक युवक ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर सिंगर का गला पकड़ लिया। वहीं, मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह युवक को पकड़ लिया और धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

वहीं, इस घटना पर अभी न तो कलाकार और न ही उनकी टीम की तरफ कोई बयान सामने आया है। 


बता दें, गैरी संधू से पहले पंजाबी सिंगर करण औजला पर भी लाइफ शो के दौरान जूते से हमला हो चुका है। कुछ दिनों पहले करण पर जूता मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और कहा कि किसने किया है, मैं उसे चैलेंज देता हूं कि वह स्टेज पर आए और मेरे सामने बात करे।  

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!