मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हैक, बताया- आईडी से की गई छेड़छाड़

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Jul, 2024 01:14 PM

famous lyricist javed akhtar x account hacked

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक्स अकाउंट पर अक्सर अपनी बात लोगों के बीच रखते रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने जानकारी दी है कि एक दिन पहले उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया। उनके एक्स अकाउंट से भारतीय...

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक्स अकाउंट पर अक्सर अपनी बात लोगों के बीच रखते रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने जानकारी दी है कि एक दिन पहले उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया। उनके एक्स अकाउंट से भारतीय ओलंपिक टीम के बारे में ट्वीट किया गया था। 28 जुलाई को उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है।


28 जुलाई को जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस को जानकारी  दी कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। गीतकार ने लिखा, 'मेरी एक्स आईडी हैक हो गई है। मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में एक संदेश भेजा गया है। यह पूरी तरह से हानिरहित है, लेकिन मैंने इसे नहीं भेजा है। हम एक्स में संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की प्रक्रिया में हैं।' 


 PunjabKesari


जावेद अख्तर के एक्स अकाउंट से पहले भारतीय ओलंपिक टीम के बारे में जो ट्वीट किया था वह अब उनकी टाइमलाइन पर नहीं दिख रहा। उसे उन्होंने डिलीट कर दिया था।


कई भारतीय एथलीट अपने प्रतिभाशाली प्रतिद्वंद्वियों के साथ चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में कई पदक जीतने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। मनु भाकर ओलंपिक शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। मनु की इस जीत पर करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा से लेकर अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!