Covid Vaccine के कारण मशहूर के-पॉप स्टार का निधन, दुख जाहिर कर बोलीं पत्नी- वो सांस भी मुश्किल से ले पा रहे थे

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Sep, 2024 12:27 PM

famous k pop star lee tae gu die due to covid vaccine

साल 2020 में कोरोना ने दस्तक देकर दुनियाभर में कोहराम मचा दिया था। महीनो तक लॉकडाउन लगने के बाद लोग मास्क पहनकर घर से निकलने शुरू हुए थे, लेकिन फिर भी सब में दहशत का माहौल था। बाद में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए थे, ताकि...

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 में कोरोना ने दस्तक देकर दुनियाभर में कोहराम मचा दिया था। महीनो तक लॉकडाउन लगने के बाद लोग मास्क पहनकर घर से निकलने शुरू हुए थे, लेकिन फिर भी सब में दहशत का माहौल था। बाद में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए थे, ताकि लोगों की इम्यिनिटी स्ट्रांग हो सके। हालांकि, सालों बाद पता चला के कोविड वैक्सीन भी लोगों के लिए सही नहीं थी, कई लोगों की इसके चलते मौत हो गई। अब नया मामला कोरिया के एक पॉपुलर सिंगर की तरफ से सामने आया है, जिनक कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के चलते कम उम्र में ही निधन हो गया है।

PunjabKesari

ली ताए-ग्यून कोरिया के एक मशहूर के-पॉप स्टार थे, जो बेहतरीन सिंगिंग के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हुए। हालांकि लंबे समय से वे स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार 41 की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है कि के-पॉप स्टार ली को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लेने के बाद उल्टी और सिर दद की शिकायत हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई। बाद में उन्हें ब्लीडिंग भी होने लगी। उनके शरीर में खून की कमी होने लगी और फिर वो बाद कोमा में चले गए थे। करीब तीन साल तक कोमा में रहने के बाद अब ली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।


निधन से बुरी तरह टूटी ली की पत्नी   
वहीं, सिंगर के निधन से उनकी पत्नी बुरी तरह से टूट गई है। उन्होंने बताया है कि, 'मेरे पति ICU में भर्ती थे। उनकी हालात बेहद गंभीर थी और उनका वजन 20 किलो से बेहद कम हो गया था। उनकी हेल्थ काफी गंभीर हो चुकी थी। मेरे पति काफी दुर्बल हो चुके थे, उनकी बॉडी में सिर्फ हड्डियां ही बची थीं। वो बहुत ही मुश्किल से सांस ले पा रहे थे।'

बता दें कि ली पांच सदस्यों के ग्रुप 'अकडोंग क्लब' के मेंबर थे.
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!