फेमस एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वास्तारे का 51 की उम्र में निधन, फेफड़ों के कैंसर से हारी जंग

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Jul, 2024 10:21 AM

famous actress and anchor aparna vastarey dies after battling with lung cancer

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वास्तारे इस दुनिया में नही रहीं। उनका   51 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपर्णा के निधन से उनके चाहने...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वास्तारे इस दुनिया में नही रहीं। उनका   51 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपर्णा के निधन से उनके चाहने वालों का बड़ा झटका लगा है और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari


अपर्णा वास्तारे फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थी और बीती रात इस बीमारी से वह जंग हार गईं। 11 जुलाई को एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में जिंदगी की अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने की है।


बता दें, अपर्णा वास्तारे एक जानी मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टेलीविजन एंकर और पूर्व रेडियो जॉकी भी थीं। 1990 के दशक के में डीडी चंदना पर प्रसारित होने वाले बहुत से शो में एंकर के रूप में उन्होंने खूब नाम कमाया।  वहीं, 1984 में पुट्टन्ना कनागल की फिल्म ‘मसानदा हूवु’ से उन्होंने फिल्मों की शुरूआत की थी।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!