सर्जरी के बाद महादेव की शरण में पहुंची टीवी की 'इश्तिा बहू', पति विवेक संग शिव भक्ति में लीन दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 May, 2024 11:09 AM

divyanka tripathi visit temple to seek blessings after surgery with hubby

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। दिव्यांका त्रिपाठी  का बीते दिनों हाथ टूट गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। वहीं सर्जरी के बाद हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ मंदिर पंहुची और शिव जी की...


मुंबई: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। दिव्यांका त्रिपाठी  का बीते दिनों हाथ टूट गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। वहीं सर्जरी के बाद हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ मंदिर पंहुची और शिव जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

 

लुक की बात करें तो दिव्यांका नेवी ब्लू सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। विवेक सफेद टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने दिख रहे हैं। इस दौरान कपल को भगवान शिव और देवी दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में कपल मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान दोनों के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल दिख रही है।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है- 'ओम नमः शिवाय... ओम दुर्गाय नमः... श्री गणेशाय नम. हम अपने चाहने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं, आप हमारी प्रार्थनाओं का एक अभिन्न हिस्सा हो।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका पिछली बार 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के रूप में दिखाई दी थी। इसमें एजाज खान रवि वर्मा की भूमिका में हैं। यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!