दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट: टूटी एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां, काम छोड़ पत्नी के पास पहुंचे विवेक दहिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Apr, 2024 11:46 AM

divyanka tripathi meets with accident breaks two bones

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी विवेक दहिया ने दी है हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो...

मुंबई: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी विवेक दहिया ने दी है हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं।

 

PunjabKesari

 

उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की तस्वीर भी शेयर की। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

 

पत्नी के एक्सीडेंट की खबर सुनके की विवेक उनके पास पहुंच गए। के बाद विवेक ने अपने सब काम छोड़ दिए हैं। उन्होंने  अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया। और अपनी पत्नी दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके पास पहुंचे। इंस्टाग्राम हैंडल पर,उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया।

 

PunjabKesari

इसमें लिखा था, 'हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।'

8 जुलाई, 2022 को दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया ने शादी के 6 साल पूरे किए। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं थीं। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!