दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का विदेश में पासपोर्ट, पर्स और सामान चोरी, भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहार

Edited By Parminder Kaur, Updated: 11 Jul, 2024 04:02 PM

divyanka tripathi and vivek dahiya money and passport stolen in florence

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया वेकेशन एंजॉय करने के लिए यूरोप गए हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। कपल ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी। अब उन्होंने बताया है कि इस ट्रिप पर उनका...

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया वेकेशन एंजॉय करने के लिए यूरोप गए हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। कपल ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी। अब उन्होंने बताया है कि इस ट्रिप पर उनका सारा सामान चोरी हो गया। उनके सामान में पासपोर्ट, पर्स और ट्रिप पर खरीदे गए सारे सामान थे और इन सबकी कीमत कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये के आसपास है। इंडिया वापस आने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है।

PunjabKesari
मीडिया से बात करते हुए विवेक ने कहा- 'इस घटना को छोड़कर इस ट्रिप पर सबकुछ बहुत अच्छा हुआ। हम कल फ्लोरेंस में थे और यहां हमने एक दिन रुकने का फैसला किया। हमने एक प्रॉपर्टी को चेक आउट किया और फिर अपना सामान आदि गाड़ी में बाहर पार्क कर वहीं रुक गए। हालांकि जब हम अपना सामान लेने बाहर गए तो हम शॉक्ड रह गए। किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर हमारे पासपोर्ट, पैसे, शॉपिंग किया हुआ सामान और वॉलेट चोरी कर लिया था। उन लोगों ने बस कुछ पुराने कपड़े और खाने-पीने की चीजें ही छोड़ी।'

PunjabKesari
इस मामले को लेकर विवेक ने लोकल पुलिस से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की तो उन्होंने ये कहकर मदद करने से मना कर दिया कि बिना सीसीटीवी के वो कोई मदद नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि आपको वहां जाना ही नहीं चाहिए था। एम्बेसी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तब तक वो भी बंद हो चुकी थी। 


विवेक ने कहा- 'हमें भारत वापस आने के लिए टेम्प्ररी पासपोर्ट और दूतावास से जरूर मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कुछ भी नहीं है।'


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!