24 साल बाद आखिर खुल ही गया ‘दिव्या भारती’ की मौत का राज़, क्या हुआ था

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Nov, 2017 11:54 AM

divya bharti death

दिव्या भारती बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बन चुकी थी। उनकी ख़ूबसूरती और उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। दिव्या भारती की मौत सी जुडी बातें

मुंबई: दिव्या भारती बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बन चुकी थी। उनकी ख़ूबसूरती और उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। दिव्या भारती की मौत सी जुडी बातें अक्सर अफवाहें बन सामने आती रहती है, उनकी मौत आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने आहत्मत्या की थी तो वही कुछ लोगों का कहना है की उनकी हत्या की गयी थी। तो आइये जानते हैं उस हादसे वाली रात से जुडी एक ख़ास बात। 

 

PunjabKesari

उन्होंने ऋषि कपूर और शाहरुख़ के साथ फिल्म दीवाना में काम कर उन उपलब्धियों को छू लिया था जो लोग इंडस्ट्री में 10 साल तक काम करने पर भी हासिल नहीं कर पाते। इसी दौरान एक बार एक फ्रेंड के ज़रिये दिव्या की मुलाक़ात निर्माता निर्देशक साजिद नदिअड्वाला से हुई थी और दिव्या को पागलों की तरह उनसे मोहब्बत हो गयी थी।

PunjabKesari


दिव्या और साजिद की नज़दीकियां बढ़ने लगी थी उन्होंने केवल अपनी 18 वर्ष की आयु होने का इंतज़ार किया और साजिद से शादी कर वर्सोवा के एक फ्लैट में रहने लगी और खुशी-खुशी दोनों साथ रहने लगे।

PunjabKesari


जिस दिन दिव्या की मौत हुई वो तारीख थी 5 अप्रैल , अभी उनकी शादी को कोई ज़्यादा समय नहीं हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि दिव्या को एक फिल्म के शूट के चलते हैदराबाद के लिए निकलना था लेकिन उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया था क्योंकि उनको अपने फ्लैट का रजिस्ट्रेशन करवाना था और अपना सारा काम निपटा कर वो फ्लैट में वापिस आ गयी थी और उन्होंने अपनी ड्रेसेस की सिलेक्शन के लिए घर पर फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला को बुलाया था।

 

PunjabKesari

नीता अपने पति के साथ रात को करीब 10 बजे उनके घर पहुंची थी। थोड़ी देर बात करने के बाद दिव्या किचन में मेड को खाना बनाने के लिए बोलने गयी थी और जब वापिस आयी तब सबने शराब पीना शुरू कर दिया और दिव्या विंडो पर बैठी थी अचानक इम्बैलेंस होने से वो निचे गिर गयी और जब तक अस्पताल पहुंचाया गया उनकी मौत हो चुकी थी।

 

PunjabKesari

इस खबर ने तो हर जगह पर सन्नाटा फैला दिया था , कोई सोच भी नहीं सकता था कि अपने हुनर से सबके दिलों की धड़कन बनने वाली ये अदाकारा इस तरह से सबसे दूर हो जाएंगी। पांच साल तक इंवेस्टीगेशन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चला।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!