'इस तरह की गुंडागर्दी...' घर फायरिंग के बाद बोले दिशा पटानी के पिता जगदीश, बाइक से आए गुंडों ने 8 मिनट में दनादन दागी गोलियां

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Sep, 2025 10:44 AM

disha patani father jagdish reveals  8 10 rounds  gunshots fired at house

शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबर थी कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के सिविल लाइंस इलाके मेंदिशा पाटनी के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े...


मुंबई: शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबर थी कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के सिविल लाइंस इलाके मेंदिशा पाटनी के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार ग्रुप ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी के हालिया विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है जो भारतीय सेना की सेवानिवृत्त मेजर हैं और फिलहाल एक वेलनेस कोच के तौर पर काम कर रही हैं।

PunjabKesari

 

 

अब दिशा के पिता ने इस पर खुलकर बात की। जगदीश सिंह पाटनी ने घटना के बारे में बताया-'फायरिंग से हम सब दहशत में थे। मेरी नींद भी खुल गई थी। बाहर आने की कोशिश भी की थी जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे। 8-10 राउंड फायरिंग की गई थी। उन्‍होंने कहा- 'ये योगी जी का ये प्रदेश है। इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए।' 

PunjabKesari

रोहित गोदारा के वायरल पोस्‍ट में लिखा है कि जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा उसके घर पर ठांय-ठांय होगी। ये तो महज ट्रेलर था. हमारे आराध्य का अपमान नहीं सहा जाएगा।' इस पर जगदीश पाटनी ने कहा-'मैंने फेसबुक पर पढ़ा है लेकिन विश्वास नहीं कर सकता क्योंकि फेसबुक में जो भी चीजें होती है, उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता।हमारे संविधान में अपनी बातें रखने का-बोलने का पूर्ण अधिकार है। अगर इस तरह की घटना हो, तो इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।' 

PunjabKesari

 

जगदीश पाटनी ने सुरक्षा को लेकर कहा- 'पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की है।घर के बाहर गार्ड्स लगे हुए हैं। पीछे पुलिस खड़ी है। पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती जबसे पुलिस को पता चला है तबसे लगातार काम कर रही है।'  

पड़ोसी ने कही ये बात 

वहीं पड़ोसी और होटल मालिक सचिन यादव ने कहा- 'मेरे कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मुझे चौंका दिया। जब मैं बाहर निकला तो वहां कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद, सन्नाटा छा जाने के बाद दूसरे पड़ोसी बाहर आ गए। गोलियों की गिनती करना नामुमकिन है। वे लगातार गोलियां चलाते रहे और भाग गए।'

PunjabKesari

गोल्डी बरार ग्रुप ने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली। एक फेसबुक पोस्ट में, ग्रुप के एक सदस्य, वीरेंद्र चरण ने पाटनी के परिवार को धमकी दी। पोस्ट में लिखा था-'मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना) हूं। आज दिशा पाटनी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर पर जो गोलीबारी हुई वह हमारी तरफ से हुई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज) का अपमान किया है और हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह तो बस एक ट्रेलर था। अगर उसने या किसी और ने फिर से हमारे धर्म का अनादर किया, तो उसके घर का एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचेगा। यह संदेश सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। अगर भविष्य में कोई भी हमारे धर्म और संतों के प्रति ऐसा अनादरपूर्ण कृत्य करता है, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हम अपने धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। अपने धर्म और समाज की रक्षा करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।' 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!