बधाई हो! बिटिया हुई है: मम्मी-पापा बने दिशा परमार और राहुल वैद्य, एक्ट्रेस ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Sep, 2023 10:31 AM

disha parmar and rahul vaidya welcomes a baby girl

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। बीते बुधवार यह कपल अपने पहने बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। बीते बुधवार यह कपल अपने पहने बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

PunjabKesari
 
दिशा परमार और राहुल वैद्य ने फैंस को यह गुड न्यूज देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमारे जीवन में एक बेबी गर्ल आई है। मम्मी और बेटी दोनों हेल्दी हैं और बिल्कुल ठीक हैं। हम खुश हैं। प्लीज बच्चे को अपना आशीर्वाद दें।'

PunjabKesari

 

 


कपल के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और स्टार्स कमेंट कर उन्हें बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 


बता दें, दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने मई 2023 में प्रेग्नेंसी की अनाउंस की थी। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं और बेहद खुश हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!