'इस जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग्स..प्रिंस नरूला-युविका चौधरी के बीच बढ़े मतभेद, सोशल मीडिया पर कसे एक-दूजे पर तंज

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Dec, 2024 02:43 PM

differences increased between prince narula and yuvika chaudhary

टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस साल अक्टूबर में अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद फैंस को उम्मीद थी कि उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी, लेकिन यहां तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है। लगता है दोनों के...

मुंबई. टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस साल अक्टूबर में अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद फैंस को उम्मीद थी कि उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी, लेकिन यहां तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है। लगता है दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। पिछले दिनों युविका की डिलीवरी के दौरान  उनके साथ ना होने पर ट्रोल्स ने प्रिंस को निशाने पर लिया था, जिसके बाद एक्टर ने बताया कि युविका ने उन्हें डिलीवरी के बारे में कुछ नहीं बताया था। प्रिंस के इस व्लॉग के बाद युविका ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डिलीवरी को लेकर प्रिंस और उनके परिवार से कई सारी डिटेल शेयर की थी।


प्रिंस के इस व्लॉग के बाद युविका ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डिलीवरी के सभी डिटेल्स उन्होंने प्रिंस और उनके परिवार से शेयर किए थे। युविका ने कहा कि प्रिंस को इस बारे में गलत जानकारी दी जा रही है।

 

वहीं, युविका के वीडियो के बाद अब प्रिंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए युविका पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, "कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलकर सच्चे बन जाते हैं, और कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। इस जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग्स महत्वपूर्ण हो गए हैं।"

PunjabKesari

 

इसके साथ ही, प्रिंस ने जया किशोरी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मानसिक शांति के लिए चुप रहने की बात कही गई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिंस ने लिखा, "बिल्कुल सच।"

युविका के मायके जाने पर बढ़ा विवाद
कपल के बीच तनाव तब बढ़ा जब युविका ने अपनी बेटी के जन्म के बाद उसे लेकर अपनी मां के घर जाने का फैसला किया। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रिंस को ट्रोल किया गया, क्योंकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ नहीं थे। इस पर प्रिंस ने एक व्लॉग में बताया कि युविका ने उन्हें डिलीवरी की तारीख नहीं बताई थी, जिससे वह सही समय पर वहां नहीं पहुंच पाए।


ऐसे में इस पूरे मामले ने प्रिंस और युविका के बीच रिश्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!