87वें बर्थडे पर धर्मेंद्र ने फैमिली के साथ की पूजा-अर्चना, तस्वीरें शेयर कर बेटे बॉबी और सनी देओल ने खास अंदाज में दी बधाई

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Dec, 2022 05:19 PM

dharmendra worshiped on his birthday son bobby sunny deol wishes him

हिंदी सिनेमा के जाने माने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज बर्थडे हैं। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 87वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स की लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं उनके बेटे और एक्टर बॉबी देओल और...

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के जाने माने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज बर्थडे हैं। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 87वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स की लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं उनके बेटे और एक्टर बॉबी देओल और सनी देओल ने भी अपने पापा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उनके ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 


अपने बर्थडे पर धर्मेंद्र ने घर पर पूजा का आयोजन किया। इस पूजा में उनके बेटे और पोते करण देओल भी शामिल हुए। धर्मेंद्र संग पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए बेटे बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, "तो आपका बेटा और पोता होने के लिए धन्य है। जन्मदिन मुबारक हो, बड़े पापा धर्मेंद्र। जन्मदिन की शुभकामनाएं।" इस तस्वीर में उनके पोते करण भी साथ नजर आ रहे हैं। 


वहीं, सनी देओल ने भी अपने पापा को विश करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा. लव यू ” इसके साथ उन्होंने एक हार्ट और गले लगाने वाले इमोजी भी शेयर की है।


काम की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार फिल्म यमला पगला दीवाना 2 में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!