'गुड्डी हमेशा मेरी प्यारी गुड़िया रहेगी..धर्मेंद्र ने शेयर की जया बच्चन के साथ तस्वीर, कैप्शन पढ़ यूजर्स ने यूं किए कमेंट

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Dec, 2024 06:26 PM

dharmendra shared a photo with jaya bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर फैंस के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ पोज देते की अपनी एक तस्वीर शेयर की,...

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर फैंस के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ पोज देते की अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा। अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 


शेयर की गई तस्वीर में धर्मेंद्र बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि जया उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा,गुड्डी हमेशा मेरी प्यारी गुड़िया रहेगी। वह एक विश्व स्तरीय कलाकार है और वह हमेशा मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें करती है। (गुड्डी से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक). एक्टर के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, धर्मेंद्र और जया को आखिरी बार फिल्म “रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी” में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!