सऊदी इवेंट में हुआ 'धड़कन' के देव और अंजलि का रीयूनियन, कैमरे के सामने सुनील संग शिल्पा ने दिए जबरदस्त पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Sep, 2024 01:11 PM

dhadkan dev and anjali reunited  shilpa suniel shetty gave amazing pose

साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने साथ काम किया था। इसमें सुनील ने देव और शिल्पा ने अंजलि का किरदार अदा किया था। इनके अलावा इसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। उन्हें 'राम' की भूमिका में देखा गया था। हालांकि,...

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने साथ काम किया था। इसमें सुनील ने देव और शिल्पा ने अंजलि का किरदार अदा किया था। इनके अलावा इसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। उन्हें 'राम' की भूमिका में देखा गया था। हालांकि, राम और अंजलि से ज्यादा अंजलि और देव के सीन को आज भी खूब पसंद किया जाता है। बीती रात एक इवेंट में धड़कन के देव और अंजलि का रियूनियन हुआ, जहां दोनों एक साथ खूब पोज देते नजर आए। दोनों स्टार्स का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

PunjabKesari

दरअसल, मुंबई में मंगलवार रात सऊदी पर्यटन प्राधिकरण द्वारा एक इवेंट आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। इसी इवेंट में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी को साथ देख फैंस को धड़कन के देव और अंजलि की याद आ गईं। इस दौरानन जहां शिल्पा जहां ऑफ व्हाइट साड़ी कम स्टाइलिश ड्रेस में स्टनिंग नजर आईं, वहीं, सुनील शेट्टी ग्रे कलर के पैंट कोट में परफेक्ट दिखे। इवेंट में जैसे ही दोनों पोज देने के लिए पहुंचे तो पहले दोनों एक दूसरे के गले मिले और फिर एक दूजे संग परफेक्ट पोज दिए। 

 


विरल भयानी द्वारा शेयर किए इस वीडियो को देख फैंस देव और अंजलि की याद आ रही है और दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


बता दें, मंगलवार रात मुंबई में आयोजित सऊदी इवेंट में शिल्पा और सुनील के अलावा श्रद्धा कपूर, मौनी रॉय, सोनाक्षी सिन्हा और सोहा अली खान जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!