It’s official: अपने ऑनस्क्रीन देवर संग ‘गोपी बहू’ देवोलीना ने की सगाई, घुटनों के बल बैठ विशाल सिंह ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Feb, 2022 06:37 PM

devoleena bhattacharjee gets engaged to vishal singh

फरवरी का महीना ''लव मंथ'' के नाम से जाना जाता है। वैलेंटाइन डे में कुछ ही हफ्ते बचे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि कपल ने सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह एक ऐसे कपल हैं जिनके रिलेशनशिप की अफवाहें काफी समय से चल रही...

बॉलीवुड तड़का टीम. फरवरी का महीना 'लव मंथ' के नाम से जाना जाता है। वैलेंटाइन डे में कुछ ही हफ्ते बचे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि कपल ने सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह एक ऐसे कपल हैं जिनके रिलेशनशिप की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। खैर, दोनों अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं कहा और हमेशा चुप्पी साधे रहे। लेकिन आज उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विशाल ने घुटनों के बल बैठकर देवोलीना को फूलों के गुलदस्ते के साथ प्रपोज किया और एक्टर को एक खूबसूरत डायमंड रिंग पहनाई। इस दौरान देवोलीना की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। तस्वीरों में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए विशाल के साथ खूबसूरत पोज दे रही हैं।
 

दोनों ने एक जैसी तस्वीरें शेयर करते हुए 'इट्स ऑफिशियल' लिखा है। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही उनके फैंस और दोस्तों के कमेंट्स आने लगे। 


गौरतलब है कि बिग बॉस 15 में एक टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी को चोट लग गई थी और एविक्शन के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। अब वह ठीक होकर घर लौट चुकी हैं।


बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह दोनों टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में एक साथ काम कर चुके हैं। सीरियल में  जहां विशाल ने जिगर मोदी के नाम से देवोलीना के देवर का किरदार निभाया था, वहीं एक्ट्रेस ने विशाल की भाभी यानी गोपी बहू के किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!