पति संग फूलझड़ी जलाकर देवोलीना ने मनाई दिवाली, येलो आउटफिट में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Nov, 2024 06:36 PM

devoleena bhattacharjee celebrated diwali with husband shahnawaz

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया की देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। अब ये कपल शादी के 2 साल बाद अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। देवोलीना बहुत जल्द अपने पहले...

बॉलीवुड तड़का टीम.  टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया की देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। अब ये कपल शादी के 2 साल बाद अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। देवोलीना बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच उन्होंने पति शहनवाज संग दिवाली मनाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Preview

दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने घर के बाहर पति संग जश्न मनाती दिख रही हैं।

Preview

इन तस्वीरों में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला सूट पहना है।

 

https://www.instagram.com/p/DB0iScqo6kn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वहीं उनके पति का भी कुर्ता पैजामा में ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति संग फूलझड़ी जलाती हुई नजर आ रही है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

बता दें कि साल 2022 में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज संग कोर्ट मैरिज की थी। अब ये कपल शादी के 2 साल बादमाता-पिता बनने के लिए तैयार है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!