दिल्ली की महिलाओं का अनोखा करवा चौथ! मेहंदी लगाते हुए पीया हुक्का, वीडियो देख लोग हैरान

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Oct, 2025 06:03 PM

delhi women celebrate karva chauth in a unique way

0 अक्टूबर को पूरे देशभर में औरतों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखा। सुहागिनों ने इस दिन खुद पर खूब पैसे खर्चे। मेहंदी आर्टिस्ट और सैलून के बाहर सजने के लिए महिलाओं की खूब भीड़ देखने को मिली। इसी बीच हाल ही में दिल्ली में...

मुंबई. 10 अक्टूबर को पूरे देशभर में औरतों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखा। सुहागिनों ने इस दिन खुद पर खूब पैसे खर्चे। मेहंदी आर्टिस्ट और सैलून के बाहर सजने के लिए महिलाओं की खूब भीड़ देखने को मिली। इसी बीच हाल ही में दिल्ली में करवा चौथ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।   

 

 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली की कुछ महिलाएं करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगवा रही हैं, तभी एक शख्स उनके पास हुक्का लेकर आता है। इसके बाद वे बारी-बारी से हुक्का पीने लगती हैं।  

 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से फैल गया और लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इन महिलाओं को ट्रोल करते हुए मज़ाक बनाया और उनके इस व्यवहार पर नाराजगी भी जताई।

 सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार और तंज भरे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- “घोर कलियुग।” दूसरे ने कमेंट किया –“खुद के फेफड़े जलाकर पति की लंबी उम्र की दुआ करेंगी! तो किसी ने कहा – “भगवान, जिंदगीभर सिंगल रखना लेकिन ऐसी पत्नी मत देना।”

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!