'संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर' प्रिया कपूर से कोर्ट ने मांगा पाई-पाई का हिसाब, करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर HC का समन

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Sep, 2025 09:07 AM

delhi hc issues summons to priya sachdev after karisma s children file lawsuit

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है।करिश्मा के बच्चों ने 9 सितंबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। साथ ही सौतेली मां प्रिया पर आरोप लगाया था कि...

मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है।करिश्मा के बच्चों ने 9 सितंबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। साथ ही सौतेली मां प्रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नकली वसीयत बनवाई है और कागजों में जालसाजी की है।

PunjabKesari

 

 

कोर्ट ने बुधवार को, 10 सितंबर को एक्ट्रेस के दोनों बच्चों समायरा और कियान की तरफ से दायर याचिका (इसमें दिवंगत पिता की प्रॉपर्ट में हिस्सा मांगा गया था) पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेव से कहा है कि वह संजय कपूर की सभी चल और असल संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर पेश करें क्योंकि बच्चों ने पिता की तीसरी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी की थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

PunjabKesari

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया संचदेव से सवाल किया कि वह वसीयत की कॉपी, करिश्मा के बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं क्योंकि बच्चों का आरोप है कि सौतेली मां ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया और पिता की मौत के बाद प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है। 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!