डिलीवरी के लिए एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुईं Deepika Padukone, कभी भी आ सकती है Good News!

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Sep, 2024 10:53 AM

deepika padukone admitted to h n reliance hospital for delivery

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने पेरेंट्स बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका इस महीने के आखिरी दिनों में अपने बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इन सब खबरों के बीच मॉम-टू-बी दीपिका मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट हो गई हैं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने पेरेंट्स बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका इस महीने के आखिरी दिनों में अपने बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इन सब खबरों के बीच मॉम-टू-बी दीपिका मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस उनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। कहा जा रहा है दीपिका किसी भी वक्त बेबी को जन्म दे सकती हैं।


बीते शनिवार दीपिका को पति रणवीर संग एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अंदर जाते हुए स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनकी तरफ से गुड न्यूज आने की खबरें तेज हो गईं। 


मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही समय बाद जवान फिल्म एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। मालूम हो की एक्ट्रेस की अनुमानित डिलीवरी डेट इसी महीने में बताई गई है।
 


बता दें, इससे पहले मस्तानी एक्ट्रेस को शुक्रवार को पति रणवीर सिंह संग  सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था, जहां कपल ने माथा टेका और गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान दीपिका ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। पति रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी।

 

बताते चलें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में रणवीर सिंह संग शादी रचाई थी और अब ये कपल शादीके 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। दीपिका का डिलीवरी के लिए यह 9वां महीना है और इस आधार पर उनकी तरफ से कभी गुड न्यूज आ सकती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!