बेहद खास होगी रणवीर-दीपिका की शादी, केटरर्स से करवाया गया विशेष बॉन्ड साइन

Edited By Neha, Updated: 31 Oct, 2018 04:13 PM

deepika and ranveer wedding couple sign a bond with chefs

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस शाही शादी को लेकर खबरें समने आई है। खबरों की मानें तो दीपिका रणवीर ने केटरर्स से एक विशेष बॉन्ड साइन कराया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस शाही शादी को लेकर खबरें समने आई है। खबरों की मानें तो दीपिका रणवीर ने केटरर्स से एक विशेष बॉन्ड साइन कराया है।

PunjabKesari

 

प‍िंकव‍िला की रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी न सिर्फ फैमिली बल्क‍ि वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा। सूत्रों के मुताबिक शेफ्स के साथ एक करार किया गया, जिसमें ये शर्त होगी कि वे जो भी रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसके लिए एक ल‍िखि‍त बॉन्ड साइन किया गया है।ये सभी डिशेस बेहद खास होंगी।

PunjabKesari

रणवीर-दीपिका की शादी सिंधी और तमिल भारतीय रीति रिवाजों से होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने Villa del Balbianello में शादी करने का फैसला किया है। वहीं खबरों के मुताबिक इटली में शादी करने के बाद दोनों बेंगलुरू और मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन भी देंगे हालांकि कुछ दिम पहले ये बी खबरें आईं खी कि दोनोंइटली की बजाय मुंबई में ही शादी कर सकते हैं क्योंकि फैमिली के कुछ लोग इटली की लंबी यात्रा करने में परेशान होंगे।

PunjabKesari

बता दें कि रणवीर-दीपिका के बीच अफेयर की शुरूआत 2013 में ''गोलियों की रासलीला: रामलीला'' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है।

 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!