शादी में आई मुश्किलों पर दलजीत कौर ने की बात, कहा- मैं अपने हक के लिए लड़ रही हूं और यह लड़ाई अभी जारी है

Edited By Rahul Rana, Updated: 25 Nov, 2024 06:44 PM

daljeet kaur talked about the difficulties faced in marriage

दलजीत कौर ने अपनी शादी और तलाक के मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है, जहां उन्होंने कहा कि वह निखिल पटेल के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी और साबित करेंगी कि उनकी शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी लड़ाई को सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि हर औरत के हक की लड़ाई बताया...

बाॅलीवुड तड़का : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी शादी में आई परेशानियों और तलाक के बारे में खुलकर बात की। दलजीत और उनके पति निखिल पटेल के रिश्ते में कुछ मुद्दे चल रहे हैं, और एक्ट्रेस ने इस बारे में मीडिया से बात की।

शादी में आई परेशानियों पर बात करते हुए दलजीत ने कहा

दलजीत ने बातचीत में बताया कि उनकी शादी में बहुत सारी मुश्किलें आईं, और वह अभी भी इन परेशानियों का कानूनी समाधान ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने हक के लिए लड़ रही हूं और यह लड़ाई अभी जारी है। शादी के दौरान जो भी हुआ, मैं उस पर कानूनी कदम उठा रही हूं'।

निखिल पर लगाए गंभीर आरोप

दलजीत ने यह भी कहा कि उनके पति निखिल पटेल यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी शादी कभी नहीं हुई, लेकिन दलजीत ने पूरी ताकत के साथ कहा कि वह यह साबित कर देंगी कि उनकी शादी हुई थी। 'मैं उनके घर किसी मेहमान की तरह नहीं गई थी, मुझे पूरा यकीन है कि मैं यह साबित करूंगी'।

निखिल को सजा देने की मांग

दलजीत ने यह भी कहा कि अगर निखिल यह साबित करने में नाकाम रहे कि उनकी शादी नहीं हुई, तो यह बहुत शर्मनाक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर निखिल झूठे साबित होते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि अन्य महिलाओं को भी ऐसा धोखा ना मिले। 'मुझे इंसाफ चाहिए, और यह हर औरत का हक है'।

अपनी लड़ाई जारी रखने का वादा

एक्ट्रेस ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि उनके परिवार, उनके माता-पिता और उनके बेटे के लिए भी है। 'सच्चाई मेरे साथ है, और मैं जीतूंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा, और इसलिए मैं इस लड़ाई को जारी रखूंगी'।

दलजीत कौर ने यह भी माना कि उन्हें कानूनी मामलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका विश्वास भगवान पर है और उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हें न्याय मिलेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!