दलजीत कौर के पति ने फिर की सगाई! सोने की अंगूठी पहने दिखे निखिल तो एक्ट्रेस ने निकाली भड़ास

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Sep, 2024 07:28 AM

daljeet kaur husband nikhil patel got engaged again

क्ट्रेस दलजीत कौर की किस्मत आए दिन उनके साथ खेल खेल रही हैं। जिस दलजीत का  प्यार से विश्वास उठ गया था उसने एक बार फिर प्यार को   दिया और मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी कर ली। वहीं निखिल ने शादी के के आठ महीने के भीतर ही उनसे अलग होकर अपने सारे...


मुंबई: एक्ट्रेस दलजीत कौर की किस्मत आए दिन उनके साथ खेल खेल रही हैं। जिस दलजीत का  प्यार से विश्वास उठ गया था उसने एक बार फिर प्यार को   दिया और मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी कर ली। वहीं निखिल ने शादी के के आठ महीने के भीतर ही उनसे अलग होकर अपने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। हालांकि, शुरुआत में दलजीत ने चुप्पी बनाए रखी लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे निखिल ने उनकी शादी से इंकार किया था और इसे सिर्फ एक 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' बताया था। इतना ही नहीं उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी था। निखिल को उनकी पार्टनर के साथ भारत में भी देखा गया था, जिससे दलजीत की अपनी दूसरी शादी बचाने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई।

 

PunjabKesari

जब से दलजीत भारत वापस आई हैं वह अपनी भावनाओं को शेयर कर रही हैं और अपने अलग हो रहे पति निखिल द्वारा शादी के नाम पर उनके साथ किए गए अन्याय के बारे में बात कर रही हैं। इन सबके बीच एक बार फिर निखिल ने दलजीत ने गहरा दुख पहुंचा दिया है। दरअसल, निखिल ने दूसरी सगाई कर ली है।

PunjabKesari

 

 

जी हां,  16 सितंबर, 2024 को दलजीत ने कीनिखिल के इंस्टा स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह कॉफी पीते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में निखिल की अनामिका उंगली पर एक सोने अंगूठी थी जिसने एक्ट्रेस को चौंका दिया। दलजीत ने तस्वीर शेयर कर लिखा-'फिर से अंगूठी पहन रहे हैं'। बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से दिखाने के साहस की सराहना करनी चाहिए। आप दोनों ने बहुत अच्छा किया। निखिल ने पहले ही फिर से अंगूठी पहन ली है। बहुत अच्छा।'

PunjabKesari

 

दलजीत कौर ने नोट में लिखा- 'तुम बात करने से चूक रहे थे।' एक्ट्रेस ने निखिल की प्रेमिका सफीना को भी कोसा, और लिखा, 'तुम्हारी होने वाली पत्नी भी उसी स्थिति में लगती है, ध्यान आकर्षित करने वाली।' दलजीत ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि मुंबई में उनकी एक पत्नी है और उन्हें चेतावनी दी कि भारतीय न्याय उन्हें जल्द ही उनकी वैवाहिक स्थिति याद दिलाएगा। 

PunjabKesari

दलजीत ने केन्या सरकार को भी टैग किया और उनसे उन पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने निखिल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। दलजीत ने यह भी बताया कि निखिल इसे पारिवारिक आभूषण कह सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है वरना वह इसे अनामिका उंगली में नहीं पहनते।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!