नहीं रहे 'क्राइम पेट्रोल' फेम नितिन चौहान, 35 की उम्र की आत्महत्या !

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Nov, 2024 08:57 AM

crime patrol splitsvilla fame nitin chauhaan dies at 35

मनोरंजन जगत से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जहां बीते दिनों बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हुआ था। अभी लोग शारदा सिन्हा के जाने के गम से उभरे नहीं थे कि अब इंडस्ट्री के एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये स्टार और कोई नहीं बल्कि...

मुंबई:  मनोरंजन जगत से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जहां बीते दिनों बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हुआ था। अभी लोग शारदा सिन्हा के जाने के गम से उभरे नहीं थे कि अब इंडस्ट्री के एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari

 

ये स्टार और कोई नहीं बल्कि 'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला' फेम नितिन चौहान हैं। नितिन चौहान ने 35 की उम्र में अंतिम सांस ली। नितिन चौहान के निधन की जानकारी शो 'तेरा यार हूं' के को-स्टार दीप साहिर और सायंतनी घोष ने थी।

PunjabKesari

 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी नितिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है-'रेस्ट इन पीस मॉय डियर… सुनकर बहुत हैरानी और दुख हुआ। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे।

PunjabKesari

नितिन ने किया सुसाइड !

अगर नितिन की मौत की वजह की बात करें तो अभी ये साफ नहीं हो पाया कि किस वजह से एक्टर की जान गई लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है। इस पर अभी तक पुलिस और परिवार का कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

बता दें कि नितिन को 'दादागिरी 2' जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी। इसके अलावा वो एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 5', 'जिंदगी डॉट कॉम', 'क्राइम पेट्रोल' और 'फ्रेंड्स' जैसी तमाम शोज में नजर आ चुके हैं। नितिन अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!