केन्या स्थित घर से दलजीत कौर का सामान बाहर नहीं फेंक सकेंगे पति निखिल, कोर्ट ने लगाया स्टे ऑर्डर

Edited By Parminder Kaur, Updated: 15 Jun, 2024 04:03 PM

court issues stay order against dalljiet kaur husband nikhil

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। इसके बाद वह पति निखिल के साथ केन्या में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और 8 महीने के अंदर की उन्हें पति को छोड़ भारत वापस आना पड़ा। दलजीत ने पति पर...

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। इसके बाद वह पति निखिल के साथ केन्या में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और 8 महीने के अंदर की उन्हें पति को छोड़ भारत वापस आना पड़ा। दलजीत ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। 

PunjabKesari
निखिल पटेल ने एक बयान में इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दलजीत को नोटिस भेजा था कि वो अपना सारा सामान केन्या से ले जाएं, नहीं तो वह उसे दान में दे देंगे। अब खबर है कि दलजीत कौर को अपने पूर्व पति निखिल पटेल के खिलाफ केन्या की नैरोबी सिटी कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिला है, जो दलजीत और उनके बच्चे को केन्या में उनके वैवाहिक घर से बेदखल करने से रोकने के लिए जारी किया गया है। स्टे ऑर्डर के अनुसार, पति निखिल पटेल उनके किसी भी सामान को नहीं फेंक सकते और ना ही वह उनके सामान को दान कर सकते है। इसके अलावा वो दलजीत के बेटे जेडन को भी बेदखल नहीं कर सकते हैं। अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

PunjabKesari
बता दें दलजीत ने निखिल से पहले साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। इसके बाद दोनों 2015 में अलग हो गए। इस शादी से दोनों के एक बेटा जेडन है।  वहीं दलजीत की तरह निखिल की भी ये दूसरी शादी है। निखिल शादीशुदा हैं और दो बेटियों के पिता हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!