सिंगर राजवीर जवंदा की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख, लिखा-दिवगंत आत्मा को भगवान अपने चरणों में निवास दें

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Oct, 2025 01:26 PM

cm mann expressed grief over the death of singer rajvir jawanda

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। भीषण सड़क हादसे के बाद 11 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद सिंगर ने दम तोड़ दिया। राजवीर की मौत की खबर सामने आते ही पूरे पंजाबी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हाल ही में...

मुंबई. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। भीषण सड़क हादसे के बाद 11 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद सिंगर ने दम तोड़ दिया। राजवीर की मौत की खबर सामने आते ही पूरे पंजाबी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राजवीर की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है। 


सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ''प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।'' 

 

''छोटी उम्र में अपने गीतों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।
वाहिगुरु वाहिगुरु''


बता दें, राजवीर जवंदा को हिमाचल के बद्दी में एक भीषण सड़क हादसे के बाद पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में सिंगर को सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। 27 सितंबर से वह वेटिंलेटर पर थे। डाॅक्टर की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नज़र रख रही थी लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिंगर के निधन की खबर से पूरे पंजाबी संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!